ये लम्हा ज़ीस्त का बस आख़िरी है और मैं हूँ - कृष्ण बिहारी नूर

कृष्ण बिहारी नूरकृष्ण बिहारी नूर8 Sept 1925 – 30 Sept 2003

3 min read · 12.4K reads

ये लम्हा ज़ीस्त का बस आख़िरी है और मैं हूं
हर एक सम्त से अब वापसी है और मैं हूं

हयात जैसे ठहर सी गयी हो ये ही नहीं
तमाम बीती हुई ज़िन्दगी है और मैं हूं

मिरे वुजूद को अपने में जज़्ब करती हुई
नई-नई सी कोई रौशनी है और मैं हूं

मुक़ाबिल अपने कोई है ज़ुरूर कौन है वो
बिसाते-दहर है, बाज़ी बिछी है और मैं हूं

अकेला इश्क़ है हिज्रो-विसाल कुछ भी नहीं
बस एक आलमे-दीवानगी है और मैं हूं

किसी मक़ाम पे रुकने को जी नहीं करता
अजीब प्यास, अजब तिश्नगी है और मैं हूं

जहां न सुख का हो अहसास और न दुख की कसक
उसी मक़ाम पे अब शायरी है और मैं हूं
कृष्ण बिहारी नूर
About the poet

कृष्ण बिहारी नूर

View profile & all 10 Poems / Stories

More from कृष्ण बिहारी नूर

  1. नज़र मिला न सके उससे - कृष्ण बिहारी नूर

    नज़र मिला न सके उससे उस निगाह के बाद।वही है हाल हमारा जो हो गुनाह के बाद।

    12.4K reads
  2. एक गज़ल उस पे लिखूँ - कृष्ण बिहारी नूर

    इक ग़ज़ल उस पे लिखूँ दिल का तकाज़ा है बहुतइन दिनों ख़ुद से बिछड़ जाने का धड़का है बहुत

    12.4K reads
  3. धुन ये है - कृष्ण बिहारी नूर

    धुन ये है आम तेरी रहगुज़र होने तकहम गुज़र जाएँ ज़माने को ख़बर होने तक

    12.4K reads
  4. ज़िन्दगी से बड़ी सज़ा ही नहीं - कृष्ण बिहारी नूर

    ज़िन्दगी से बड़ी सज़ा ही नहीं,और क्या जुर्म है पता ही नहीं।

    12.4K reads
  5. वो लब कि जैसे साग़रो-सहबा दिखाई दे - कृष्ण बिहारी नूर

    वो लब कि जैसे साग़रे-सहबा दिखाई देजुंबिश जो हो तो जाम छलकता दिखाई दे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like