ज़िन्दगी से बड़ी सज़ा ही नहीं - कृष्ण बिहारी नूर

कृष्ण बिहारी नूरकृष्ण बिहारी नूर8 Sept 1925 – 30 Sept 2003

4 min read · 12.4K reads

ज़िन्दगी से बड़ी सज़ा ही नहीं,
और क्या जुर्म है पता ही नहीं।
 
इतने हिस्सों में बट गया हूँ मैं,
मेरे हिस्से में कुछ बचा ही नहीं|

ज़िन्दगी! मौत तेरी मंज़िल है
दूसरा कोई रास्ता ही नहीं।

सच घटे या बड़े तो सच न रहे,
झूठ की कोई इन्तहा ही नहीं।

ज़िन्दगी! अब बता कहाँ जाएँ
ज़हर बाज़ार में मिला ही नहीं।

जिसके कारण फ़साद होते हैं
उसका कोई अता-पता ही नहीं।

धन के हाथों बिके हैं सब क़ानून
अब किसी जुर्म की सज़ा ही नहीं।

कैसे अवतार कैसे पैग़म्बर
ऐसा लगता है अब ख़ुदा ही नहीं।

उसका मिल जाना क्या, न मिलना क्या
ख्वाब-दर-ख्वाब कुछ मज़ा ही नहीं।

जड़ दो चांदी में चाहे सोने में,
आईना झूठ बोलता ही नहीं।

अपनी रचनाओं में वो ज़िन्दा है
‘नूर’ संसार से गया ही नहीं।
कृष्ण बिहारी नूर
About the poet

कृष्ण बिहारी नूर

View profile & all 10 Poems / Stories

More from कृष्ण बिहारी नूर

  1. नज़र मिला न सके उससे - कृष्ण बिहारी नूर

    नज़र मिला न सके उससे उस निगाह के बाद।वही है हाल हमारा जो हो गुनाह के बाद।

    12.4K reads
  2. एक गज़ल उस पे लिखूँ - कृष्ण बिहारी नूर

    इक ग़ज़ल उस पे लिखूँ दिल का तकाज़ा है बहुतइन दिनों ख़ुद से बिछड़ जाने का धड़का है बहुत

    12.4K reads
  3. धुन ये है - कृष्ण बिहारी नूर

    धुन ये है आम तेरी रहगुज़र होने तकहम गुज़र जाएँ ज़माने को ख़बर होने तक

    12.4K reads
  4. वो लब कि जैसे साग़रो-सहबा दिखाई दे - कृष्ण बिहारी नूर

    वो लब कि जैसे साग़रे-सहबा दिखाई देजुंबिश जो हो तो जाम छलकता दिखाई दे

    12.4K reads
  5. आग है, पानी है, मिट्टी है - कृष्ण बिहारी नूर

    आग है, पानी है, मिट्टी है, हवा है, मुझ में|और फिर मानना पड़ता है के ख़ुदा है मुझ में|

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like