दोहा - भाग 10 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोरकिशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

6 min read · 12.4K reads

विष सा लगता है प्रथम, अमृत सा परिणाम।
होता बुद्धि प्रसाद से, सुख सात्विक है नाम।।41।।

विष ही विष परिणाम है, आदि होय या अन्त।
उसे तामसी सुख कहै, बुद्धिमान सब सन्त।।42।।

क्षत्रिय के लो कर्म अब, सभी धनंजय जान।
शूर वीरता तेज अरु, धैर्य चतुर बलवान।।43।।

दानी ईश्वर भक्त हो, रखता स्वामी भाव।
मुख मोड़े नहिं युद्ध से, भरा युद्ध का चाव।।44।।

जन पालक हो हृदय से, प्रजा पुत्र ले जान।
स्वाभाविक ये कर्म हैं, क्षत्रिय के धीमान।।45।।

शुद्ध बुद्धि से युक्त हो, धरि धीरज मतिधीर।
करै निमंत्रित स्वयं को, त्याग विषय सब वीर।।46।।

राग द्वेष को नाश कर, करै बास एकान्त।
अल्पाहारी रह सदा, मन को रक्खे शान्त।।47।।

संयम रखे देह का, वाणी पर अधिकार।
ध्यान योग में निरत जो, रहै विराग विचार।।48।।

अहंकार बल दर्प को, मन से देवै त्याग।
काम क्रोध संग्रह सभी, छोड़ देय सब राग।।49।।

तब कर सकता प्राप्त नर, सत्य सच्चिदानन्द।
प्राप्त ब्रह्म की हो तभी, छूटै माया फन्द।।50।।

जन ‘किशोर’ को कृष्णजी, दे दो गीता ज्ञान।
और भक्ति अन पायिनी, केशव कृपा निधान।।51।।
किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर
About the poet

किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

View profile & all 10 Poems / Stories

More from किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

  1. दोहा - भाग 1 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    ‘ब्रज चन्द विनोद’ सेसेवक गिरिजा नाथ का, मेरे मन यह आश।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    राधा को मुख चन्द लखि, फीको परतो चन्द।देखत ही वह रूप को, मन में होत अनन्द।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    हरि जिसके नयनों बसे, सुरपुर से क्या काम।है ‘किशोर’ की कामना, हृदय बसो घनश्याम।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 4 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    नभ तक जाती तान थी, सुरगण चढ़े बिमान।सुनते थे सुर माधुरी, मौन लगाये कान।।31।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 5 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    चोरी की आदत तुम्हें, पड़ी पुरानी यार।मैं भी तो इस कला में, किन्तु बड़ा हुशियार।।41।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like