दोहा - भाग 4 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोरकिशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

5 min read · 12.4K reads

नभ तक जाती तान थी, सुरगण चढ़े बिमान।
सुनते थे सुर माधुरी, मौन लगाये कान।।31।।

ताता थेई ताल पर, नाचत सब मिलि साथ।
झूम झूम कर घूम कर, सखियन सँग ब्रजनाथ।।32।।

ताधिन ताधिन मचा है, रचा रास रस-रंग।
ताथेइ ताथेइ होत है, नृत्यकरत सब संग।।33।।

गौर प्रभा से लली की, गौर हुआ सब ठाम।
श्वेत चाँदनी को परस, गौर हुए घनश्याम।।34।।

श्वेत हुए पिक काग सब, श्वेत हुआ बन बाग।
श्वेतरंग यमुना भई, श्वेत कालिया नाग।।35।।

राधा के सौन्दर्य से, श्वेत हुआ संसार।
मानो पारा का धवल, उमड़ा पारावार।।36।।

या आया है क्षीरनिधि, करन श्वेत संसार।
श्री हरि के श्रम हरण हित, परसन चरण उदार।।37।।

उत उद्धव रथ आ गयो, वृन्दाबन के पास।
खग मृग दौड़े रथ निरख, हरिदर्शन की आस।।38।।

कृष्ण कृष्ण रटते हुए, दौड़े रथ की ओर।
आतुर विह्वल जीव सब, शुक पिक बायस मोर।।39।।

गाय बच्छ दौड़े तुरत, बाँय बाँय कर शोर।
मृग केहरि समझे यही, आये नन्दकिशोर।।40।।
किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर
About the poet

किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

View profile & all 10 Poems / Stories

More from किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

  1. दोहा - भाग 1 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    ‘ब्रज चन्द विनोद’ सेसेवक गिरिजा नाथ का, मेरे मन यह आश।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    राधा को मुख चन्द लखि, फीको परतो चन्द।देखत ही वह रूप को, मन में होत अनन्द।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    हरि जिसके नयनों बसे, सुरपुर से क्या काम।है ‘किशोर’ की कामना, हृदय बसो घनश्याम।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 5 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    चोरी की आदत तुम्हें, पड़ी पुरानी यार।मैं भी तो इस कला में, किन्तु बड़ा हुशियार।।41।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 6 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    ‘गीता दोहावली’ सेबड़े शोक का विषय है, तुच्छ भोग हित आज।

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी