दोहा - भाग 2 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोरकिशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

5 min read · 12.4K reads

राधा को मुख चन्द लखि, फीको परतो चन्द।
देखत ही वह रूप को, मन में होत अनन्द।।11।।

जो मोहत है जगत को, राधा मोह्यो वाहि।
धनि राधा को रूप है, कैसे जाय सराहि।।12।।

धन्य प्रेम है राधिका, धन्य प्रेम गोपाल।
धन्य धन्य राधा कहो, धन्य धन्य नँदलाल।।13।।

मोर मुकुट अरु पीत पट, धारे मुरली हाथ।
उर ‘किशोर’ के बसहु अब, हे त्रिभुवन के नाथ।।14।।

माया से बचता नहीं, निर्धन अरु धनवान।
साधु सन्त छूटत नहीं, माया बड़ी महान।।15।।

यह माया भगवान की, जान सका नहिं कोय।
जो चाहत घनश्याम हैं, वही बात सब होय।।16।।

मेरे घट में भी बसो, पनघट के घटवार।
है ‘किशोर’ की कामना, सुनिये नन्दकुमार।।17।।

ऐसे छूटी बान यह, गोपिन की इक साथ।
ज्ञान सिखाया कृष्ण ने, धन्य धन्य ब्रजनाथ।।18।।

धनि वृन्दाबन धाम है, लता वृक्ष अरुबाग।
जिससे करते ध्याम हैं, नित नूतन अनुराग।।19।।

हरि ने सब से यह कहा, सब मिलकर तुम ग्वाल।
निज-निज लकुटी दो लगा, पकड़ो खूब सम्हाल।।20।।
किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर
About the poet

किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

View profile & all 10 Poems / Stories

More from किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

  1. दोहा - भाग 1 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    ‘ब्रज चन्द विनोद’ सेसेवक गिरिजा नाथ का, मेरे मन यह आश।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 3 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    हरि जिसके नयनों बसे, सुरपुर से क्या काम।है ‘किशोर’ की कामना, हृदय बसो घनश्याम।।21।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 4 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    नभ तक जाती तान थी, सुरगण चढ़े बिमान।सुनते थे सुर माधुरी, मौन लगाये कान।।31।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 5 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    चोरी की आदत तुम्हें, पड़ी पुरानी यार।मैं भी तो इस कला में, किन्तु बड़ा हुशियार।।41।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 6 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    ‘गीता दोहावली’ सेबड़े शोक का विषय है, तुच्छ भोग हित आज।

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like