ज़िंदगी है तिरी पनाहों में
इस को रखना ज़रा निगाहों में
ज़िंदगी भर न पा सके फिर हम
सुख जो पाया तुम्हारी बाँहों में
ज़िंदगी ने हमें सज़ा क्यों दी
हम तो शामिल न थे गुनाहों में
सब से मिलने को तुम रहो तय्यार
जाने मिल जाए कौन राहों में
जो फ़क़ीरों में शान मिलती है
कब वो मिलती है बादशाहों में








