नदी और मैं - किरण मिश्रा

Kiran Mishraकिरण मिश्रा12 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads

मैंने कहा नदी से
तू और मैं एक जैसे
मैं प्रीत का तूफ़ान यादों की कश्ती से खेती
तू भी कितने तो तूफ़ान सहती

तू मिटती-बनाती लहरों के खेल में
मैं भँवर में रहती गिरस्ती की जेल में
तू ख़ामोश बहती लहरों के साथ
मैं भी बहती ज़िन्दगी के बहाव के साथ
तू नि:शब्द हो समेट लेती है सब कुछ अन्दर
मैं समेट लेती हूँ सबके दुःख अन्तस
तू बँधी है किनारो की बाधा से
मैं बँधी हूँ समाज की मर्यादा से

नदी तेरा मेरा सुख दुःख एक है
किनारों के पार विध्वंस है
आ धर्म निभाएँ
किनारों के भीतर ही रहा जाए
सृजन धरा पर करा जाए
Kiran Mishra
About the poet

Kiran Mishra किरण मिश्रा

किरण मिश्रा एक समकालीन महिला साहित्यकार एवं कवियित्री हैं। Kiran Mishra is a contemporary female litterateur and poet.

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like