मेरा बचपन - किरण मिश्रा

Kiran Mishraकिरण मिश्रा12 Sept 1980

5 min read · 12.4K reads

जहाँ खेतो में उगते है गीत
साँझा चूल्हे में पकते है गीत
वही कहीं किसी गीत के साथ
देखना पेड़ पर
पहन कर दुशाला पहने चढ़ा होगा बचपन मेरा
उसे तह कर ले आना पास मेरे
की ज़िन्दगी बेताब है उससे मिलने को
००
तुम्हें उस देश में
एक ख़ुशनुमा टुकड़ा मिलेगा
वक़्त का
जो छूटा बचपन में
यक़ीनन पता देगा वो तुम्हें
ख़ुशी का ।
००
मेरा बचपन खो गया है
मालवा के वन में
उस को ले आना नहीं तो
मर जाएँगी मेरी अठखेलियाँ ।
००
पलाश से लदे हुए
जंगल को देखा तुम ने
वैसे ही हज़ारो प्रश्नों से लदा मेरा बचपन था
तुम जा रहे हो ढूँढ़ने उसे
सुनो वो करंज, कुसुम या महुआ पर झूल रहा होगा
या बैठा होगा किसी खपरैल की छत पर
पतंग की डोर थामे
उस डोर को खीच ही लाना
अबकी बार अन्तस की गहराई से बाँधूगी उसे फिर से ज़िन्दगी जीनी जो है
००
जहाँ हो धूप के रंग
छाँव के रंग
उदासी के रंग
तो पल में आनन्द के रंग
धरती के रंग
आसमान के रंग
वो और कुछ नहीं
बचपन ही तो है
Kiran Mishra
About the poet

Kiran Mishra किरण मिश्रा

किरण मिश्रा एक समकालीन महिला साहित्यकार एवं कवियित्री हैं। Kiran Mishra is a contemporary female litterateur and poet.

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएफिर से मिरे चेहरे पे ये दाने निकल आए— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँगुल्लकमिट्टी का हैहाथ से छूटा नहीं, कि टूटा— हरीशचंद्र पांडे