इस क़दर हम ना-तवान-ओ-ज़ार हैं

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीरख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

1 min read · 12.4K reads

इस क़दर हम ना-तवान-ओ-ज़ार हैं

बाज़ू अपने मछलियों के ख़ार हैं

चाक चाक अपना गरेबाँ हो चुका

इन दिनों दस्त-ए-जुनूँ बेकार हैं

रोते हैं अश्कों के बदले ख़ून गर

अब्र हैं हम लेकिन आतिश-बार हैं

जाते हैं गुलशन से ले ओ बाग़बाँ

हम अगर तेरी नज़र में ख़ार हैं

आस्तीं से पोछिए काहे को अश्क

अब तो मुँह पर ज़ख़्म दामन-दार हैं

देख कर तुझ को मगर हैराँ हुए

आइने जो पुश्त-बर-दीवार हैं

ले उड़ ऐ वहशत कि अपनी पाँव के

मुंतज़िर ख़ार-ए-सर-ए-दीवार हैं

आँखें हैं खूँ-ख़्वार तेरी ऐ मसीह

क्या है बे-परहेज़ ये बीमार हैं

ख़ुद-बख़ुद अपना जनाज़ा है रवाँ

हम ये किस के कुश्ता-ए-रफ़्तार हैं

साया-ए-ख़ंजर में आया ख़्वाब-ए-मर्ग

वाह क्या तालेअ' मिरे बेदार हैं

हम हैं रंजूर अपने अश्क-ओ-आह से

है बुरी आब-ओ-हवा बीमार हैं

अब तो है मेंह का बरसना अपने हाथ

आस्तीनें अब्र-ए-दरिया-बार हैं

सर्व-ओ-शमशाद-ओ-सनोबर बाग़ में

नक़्शा-हा-ए-क़ामत-ए-दिलदार हैं

कौन है बेज़ार इन रोज़ों 'वज़ीर'

हम जो अपने ज़ीस्त से बेज़ार हैं

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर
About the poet

ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

उपनाम : 'ज़ीर' मूल नाम : ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 11 Aug 1854 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश वज़ीर, ख़्वाजा मोहम्मद वज़ीर(1795-1854)लखनवी उर्दू शाइ’री के नुमायाँ हस्ताक्षर। सूफ़ी घराने से संबंध। ‘नासिख़’ की शार्गिदी के कारण लखनवी शाइ’री के ख़ास…

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ख़्वाज़ा मोहम्मद वज़ीर

  1. ख़ुदा-नुमा है बुत-ए-संग-ए-आस्ताना-ए-इश्क़

    ख़ुदा-नुमा है बुत-ए-संग-ए-आस्ताना-ए-इश्क़चलूँगा पा-ए-निगह बन के सू-ए-ख़ाना-ए-इश्क़

    12.4K reads
  2. आशिक़-ए-ज़ुल्फ़-ओ-रुख़-ए-दिलदार आँखें हो गईं

    आशिक़-ए-ज़ुल्फ़-ओ-रुख़-ए-दिलदार आँखें हो गईंमुब्तला-ए-काफ़िर-ओ-दींदार आँखें हो गईं

    12.4K reads
  3. चले बुत-ख़ाने को ख़ुदा-हाफ़िज़

    चले बुत-ख़ाने को ख़ुदा-हाफ़िज़तुम भी ज़ाहिद कहो ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  4. वस्ल में रफ़्तार-ए-मा'शूक़ाना दिखलाती है नींद

    वस्ल में रफ़्तार-ए-मा'शूक़ाना दिखलाती है नींदआज किन अटखेलियों से आँखों में आती है नींद

    12.4K reads
  5. छानता है ख़ाक क्या तू घर बनाने के लिए

    छानता है ख़ाक क्या तू घर बनाने के लिएफ़िक्र रहने की न कर आया है जाने के लिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like