सलाम तेरी मुरव्वत को मेहर-बानी को - ख़ुर्शीद अहमद जामी

ख़ुर्शीद अहमद जामीख़ुर्शीद अहमद जामी

2 min read · 12.4K reads

सलाम तेरी मुरव्वत को मेहर-बानी को
मिला इक और नया सिलसिला कहानी को

नसीम-ए-याद-ए-ग़ज़ालाँ चली न फूल खिले
वो रेग-ज़ार मिले मौसम-ए-जवानी को

बहुत उदास बहुत मुनफ़इल नज़र आई
निगाह चूम के रूख़्सार-ए-शादमानी को

दयार-ए-शेर में ‘जामी’ क़ुबूल कर न सका
मेरा मज़ाक़ रिवायत की हुक्मरानी को
ख़ुर्शीद अहमद जामी
About the poet

ख़ुर्शीद अहमद जामी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from ख़ुर्शीद अहमद जामी

  1. ऐ इंतिज़ार-ए-सुब्ह-ए-तमन्ना ये क्या हुआ - ख़ुर्शीद अहमद जामी

    ऐ इंतिज़ार-ए-सुब्ह-ए-तमन्ना ये क्या हुआआता है अब ख़याल भी तेरा थका हुआ

    12.4K reads
  2. बे-ख़्वाब दरीचों में किसी रंग-महल के - ख़ुर्शीद अहमद जामी

    बे-ख़्वाब दरीचों में किसी रंग-महल केफ़ानूस जलाए हैं उम्मीदों ने ग़ज़ल के

    12.4K reads
  3. चमकते ख़्वाब मिलते हैं महकते प्यार मिलते हैं - ख़ुर्शीद अहमद जामी

    चमकते ख़्वाब मिलते हैं महकते प्यार मिलते हैंतुम्हारे शहर में कितने हसीं आज़ार मिलते हैं

    12.4K reads
  4. हर एक दर्द को हर्फ़-ए-ग़ज़ल बना दूँगा - ख़ुर्शीद अहमद जामी

    हर एक दर्द को हर्फ़-ए-ग़ज़ल बना दूँगाचला तो हूँ के तेरी रह-गुज़र दिखा दूँगा

    12.4K reads
  5. इक उम्र साथ साथ मेरे ज़िंदगी रही - ख़ुर्शीद अहमद जामी

    इक उम्र साथ साथ मेरे ज़िंदगी रहीलेकिन किसी बख़ील की दौलत बनी रही

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like