हर एक दर्द को हर्फ़-ए-ग़ज़ल बना दूँगा - ख़ुर्शीद अहमद जामी

ख़ुर्शीद अहमद जामीख़ुर्शीद अहमद जामी

3 min read · 12.4K reads

हर एक दर्द को हर्फ़-ए-ग़ज़ल बना दूँगा
चला तो हूँ के तेरी रह-गुज़र दिखा दूँगा

ग़म-ए-हयात मेरे साथ-साथ ही रहना
पयम्बरी से तेरा सिलसिला मिला दूँगा

अगर वहाँ भी तेरी आहटें न सुन पाऊँ
तो आरज़ू की हसीं बस्तियाँ जला दूँगा

न इंतिज़ार न आहें न भीगती रातें
ख़बर न थी के तुझे इस तरह भुला दूँगा

कुछ और तीरगी-ए-शाम-ए-ग़म सही ‘जामी’
कुछ और अपने चराग़ों की लौ बढ़ा दूँगा
ख़ुर्शीद अहमद जामी
About the poet

ख़ुर्शीद अहमद जामी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from ख़ुर्शीद अहमद जामी

  1. ऐ इंतिज़ार-ए-सुब्ह-ए-तमन्ना ये क्या हुआ - ख़ुर्शीद अहमद जामी

    ऐ इंतिज़ार-ए-सुब्ह-ए-तमन्ना ये क्या हुआआता है अब ख़याल भी तेरा थका हुआ

    12.4K reads
  2. बे-ख़्वाब दरीचों में किसी रंग-महल के - ख़ुर्शीद अहमद जामी

    बे-ख़्वाब दरीचों में किसी रंग-महल केफ़ानूस जलाए हैं उम्मीदों ने ग़ज़ल के

    12.4K reads
  3. चमकते ख़्वाब मिलते हैं महकते प्यार मिलते हैं - ख़ुर्शीद अहमद जामी

    चमकते ख़्वाब मिलते हैं महकते प्यार मिलते हैंतुम्हारे शहर में कितने हसीं आज़ार मिलते हैं

    12.4K reads
  4. इक उम्र साथ साथ मेरे ज़िंदगी रही - ख़ुर्शीद अहमद जामी

    इक उम्र साथ साथ मेरे ज़िंदगी रहीलेकिन किसी बख़ील की दौलत बनी रही

    12.4K reads
  5. जलाओ ग़म के दिए प्यार की निगाहों में - ख़ुर्शीद अहमद जामी

    जलाओ ग़म के दिए प्यार की निगाहों मेंके तीरगी है बहुत ज़िंदगी की राहों में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like