क्या हुआ हुस्न है हम-सफ़र या नहीं

Khumar BarabankviKhumar Barabankvi15 Sept 1919 – 19 Feb 1999

1 min read · 12.6K reads

क्या हुआ हुस्न है हम-सफ़र या नहीं

इश्क़ मंज़िल ही मंज़िल है रस्ता नहीं

दो परिंदे उड़े आँख नम हो गई

आज समझा कि मैं तुझ को भूला नहीं

तर्क-ए-मय को अभी दिन ही कितने हुए

कुछ कहा मय को ज़ाहिद तो अच्छा नहीं

हर नज़र मेरी बन जाती ज़ंजीर-ए-पा

उस ने जाते हुए मुड़ के देखा नहीं

छोड़ भी दे मिरा साथ ऐ ज़िंदगी

मुझ को तुझ से नदामत है शिकवा नहीं

तू ने तौबा तो कर ली मगर ऐ 'ख़ुमार'

तुझ को रहमत पे शायद भरोसा नहीं

 

Khumar Barabankvi
About the poet

Khumar Barabankvi

Khumār Barabankvi Urdu: خُمار بارہ بنکوی‎ (15 September 1919 – 19 February 1999) was an Urdu poet and lyricist from Barabanki, Uttar Pradesh, India. His real name was Mohammed Haidar Khan, The word comes from the Arabic root 'Khum' which means a jar of wine.…

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like