झुँझलाए हैं लजाए हैं फिर मुस्कुराए हैं

Khumar BarabankviKhumar Barabankvi15 Sept 1919 – 19 Feb 1999

1 min read · 12.6K reads

झुँझलाए हैं लजाए हैं फिर मुस्कुराए हैं

किस एहतिमाम से उन्हें हम याद आए हैं

दैर-ओ-हरम के हब्स-कदों के सताए हैं

हम आज मय-कदे की हवा खाने आए हैं

अब जा के आह करने के आदाब आए हैं

दुनिया समझ रही है कि हम मुस्कुराए हैं

गुज़रे हैं मय-कदे से जो तौबा के बा'द हम

कुछ दूर आदतन भी क़दम लड़खड़ाए हैं

ऐ जोश-ए-गिर्या देख न करना ख़जिल मुझे

आँखें मिरी ज़रूर हैं आँसू पराए हैं

ऐ मौत ऐ बहिश्त-ए-सुकूँ आ ख़ुश-आमदीद

हम ज़िंदगी में पहले पहल मुस्कुराए हैं

जितनी भी मय-कदे में है साक़ी पिला दे आज

हम तिश्ना-काम ज़ोहद के सहरा से आए हैं

इंसान जीते-जी करें तौबा ख़ताओं से

मजबूरियों ने कितने फ़रिश्ते बनाए हैं

समझाते क़ब्ल-ए-इश्क़ तो मुमकिन था बनती बात

नासेह ग़रीब अब हमें समझाने आए हैं

का'बे में ख़ैरियत तो है सब हज़रत-ए-'ख़ुमार'

ये दैर है जनाब यहाँ कैसे आए हैं

Khumar Barabankvi
About the poet

Khumar Barabankvi

Khumār Barabankvi Urdu: خُمار بارہ بنکوی‎ (15 September 1919 – 19 February 1999) was an Urdu poet and lyricist from Barabanki, Uttar Pradesh, India. His real name was Mohammed Haidar Khan, The word comes from the Arabic root 'Khum' which means a jar of wine.…

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like