बुझ गया दिल हयात बाक़ी है

Khumar BarabankviKhumar Barabankvi15 Sept 1919 – 19 Feb 1999

1 min read · 12.5K reads

बुझ गया दिल हयात बाक़ी है

छुप गया चाँद रात बाक़ी है

हाल-ए-दिल उन से कह चुके सौ बार

अब भी कहने की बात बाक़ी है

ऐ ख़ुशा ख़त्म-ए-इज्तिनाब मगर

महशर-ए-इल्तिफ़ात बाक़ी है

इश्क़ में हम समझ चुके सब से

एक ज़ालिम हयात बाक़ी है

नासेहान-ए-कराम के दम से

शोरिश-ए-काएनात बाक़ी है

रात बाक़ी थी जब वो बिछड़े थे

कट गई उम्र रात बाक़ी है

रहमत-ए-बे-पनाह के सदक़े

ए'तिमाद-ए-नजात बाक़ी है

न वो दिल है न वो शबाब 'ख़ुमार'

किस लिए अब हयात बाक़ी है

Khumar Barabankvi
About the poet

Khumar Barabankvi

Khumār Barabankvi Urdu: خُمار بارہ بنکوی‎ (15 September 1919 – 19 February 1999) was an Urdu poet and lyricist from Barabanki, Uttar Pradesh, India. His real name was Mohammed Haidar Khan, The word comes from the Arabic root 'Khum' which means a jar of wine.…

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like