किस सम्त ले गईं मुझे उसे दिल की धड़कनें - खातिर ग़ज़नवी

खातिर ग़ज़नवीखातिर ग़ज़नवी

4 min read · 12.4K reads

किस सम्त ले गईं मुझे उसे दिल की धड़कनें
पीछे पुकारती रहीं मंज़िल की धड़कनें

गो तेरे इल्तिफ़ात के क़ाबिल नहीं मगर
मिलती हैं तेरे दिल से मेरे दिल की धड़कनें

मख़मूर कर गया मुझे तेरा ख़िराम-ए-नाज़
नग़मे जगा गईं तेरी पायल की धड़कनें

लहरों की धड़कनें भी न उन को जगा सकीं
किस दर्जा बे-नियाज़ हैं साहिल की धड़कनें

वहशत में ढूँढता ही रहा क़ैस उम्र भर
गुम गईं बगूलों में महमिल की धड़कनें

लहरा रहा है तेरी निगाहों में इक पयाम
कुछ कह रही हैं साफ़ तेरे दिल की धड़कनें

ये कौन चुपके चुपके उठा और चल दिया
‘ख़ातिर’ ये किस ने लूट लीं महफ़िल की धड़कनें
खातिर ग़ज़नवी
About the poet

खातिर ग़ज़नवी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from खातिर ग़ज़नवी

  1. आरज़ूएँ ना-रसाई रू-ब-रू मैं और तू - खातिर ग़ज़नवी

    आरज़ूएँ ना-रसाई रू-ब-रू मैं और तूक्या अजब क़ुर्बत थी वो भी मैं न तू मैं और तू

    12.4K reads
  2. फ़रियाद भी है सू-ए-अदम अपने शहर में - खातिर ग़ज़नवी

    फ़रियाद भी है सू-ए-अदम अपने शहर मेंहम फिर रहे हैं मोहर-ब-लब अपने शहर में

    12.4K reads
  3. गो ज़रा सी बात पर बरसों के याराने गए - खातिर ग़ज़नवी

    गो ज़रा सी बात पर बरसों के याराने गएलेकिन इतना तो हुआ कुछ लोग पहचाने गए

    12.4K reads
  4. इक तजस्सुस दिल में है ये क्या हुआ कैसे हुआ - खातिर ग़ज़नवी

    इक तजस्सुस दिल में है ये क्या हुआ कैसे हुआजो कभी अपना न था वो ग़ैर का कैसे हुआ

    12.4K reads
  5. जफ़ाएँ बख़्श के मुझ को मेरी वफ़ा माँगें - खातिर ग़ज़नवी

    जफ़ाएँ बख़्श के मुझ को मेरी वफ़ा माँगेंवो मेरे क़त्ल का मुझ ही से ख़ूँ-बहा माँगें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like