जो सूरत देख ली उस मह-लक़ा की

ख़ंजर अजमेरीख़ंजर अजमेरी

1 min read · 12.4K reads

जो सूरत देख ली उस मह-लक़ा की

नज़र आई मुझे क़ुदरत ख़ुदा की

अभी क़ब्रों से मुर्दे उठ खड़े हों

सुनें आवाज़ गर रफ़्तार-ए-पा की

मिरा दिल ले के मुझ से फिर गया है

वफ़ा के बदले ज़ालिम ने दग़ा की

किए जाते हो मुझ से बे-वफ़ाई

ज़बाँ मेरी नहीं अब तक है शाकी

हज़ारों ग़ैर को देते हो बोसे

लिया गर एक मैं ने क्या ख़ता की

किए जाता है जौर-ओ-ज़ुल्म मुझ पर

कुछ आख़िर इंतिहा भी है जफ़ा की

मुझे काफ़ी है तेरा साया-ए-ज़ुल्फ़

नहीं ख़्वाहिश है कुछ ज़िल्ल-ए-हुमा की

न आया पर न आया वो सितमगर

ख़ुशामद की बहुत कुछ इल्तिजा की

तुम्हारे आब-ए-‘ख़ंजर’ का हूँ प्यासा

नहीं है आरज़ू आब-ए-बक़ा की

ख़ंजर अजमेरी
About the poet

ख़ंजर अजमेरी

उपनाम : 'शैख़ मोहम्मद अब्दुल्लाह' मूल नाम : shaiKH mohammad abdullaah जन्म : अजमेर, राजस्थान

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like