हर-हर साँस नई ख़ुशबू की इक आहट-सी पाता है - खलीलुर्रहमान आज़मी

खलीलुर्रहमान आज़मीखलीलुर्रहमान आज़मी8 Sept 1927 – 1 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

हर-हर साँस नई ख़ुशबू की इक आहट-सी पाता है
इक-इक लम्हा अपने हाथ से जैसे निकला जाता है ।

दिन ढलने पर नस-नस में जब गर्द-सी जमने लगती है
कोई आकर मेरे लहू में फिर मुझको नहलाता है ।

सारी-सारी रात जले है जो अपनी तन्हाई में
उनकी आग में सुब‌ह का सूरज अपना दिया जलाता है ।

मैं तो घर में अपने आप से बातें करने बैठा था
अनदेखा-सा इक चेहरा दीवार पे उभरा आता है ।

कितने सवाल हैं अब भी ऐसे, जिनका कोई जवाब नहीं
पूछनेवाला पूछ के उनको अपना दिल बहलाता है ।
खलीलुर्रहमान आज़मी
About the poet

खलीलुर्रहमान आज़मी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from खलीलुर्रहमान आज़मी

  1. नश्शा-ए-मय के सिवा कितने नशे और भी हैं - खलीलुर्रहमान आज़मी

    नश्शा-ए-मय के सिवा कितने नशे और भी हैंकुछ बहाने मेरे जीने के लिए और भी हैं

    12.4K reads
  2. तुझसे बिछड़ के दिल की सदा कू-ब-कू गई - खलीलुर्रहमान आज़मी

    तुझसे बिछड़ के दिल की सदा कू-ब-कू गईले आज दर्द-ए-इश्क की भी आबरू गई

    12.4K reads
  3. तेरी सदा का है सदियों से इन्तेज़ार मुझे - खलीलुर्रहमान आज़मी

    तेरी सदा का है सदियों से इंतज़ार मुझेमेरे लहू के समुन्दर जरा पुकार मुझे

    12.4K reads
  4. वो रंग-ए-रूख़ वो आतिश-ए-खूँ कौन ले गया - खलीलुर्रहमान आज़मी

    वो रंग-ए-रुख़ वो आतिश-ए-ख़ूँ कौन ले गयाऐ दिल तिरा वो रक़्स-ए-जुनूँ कौन ले गया

    12.4K reads
  5. कहूँ ये कैसे के जीने का हौसला देते - खलीलुर्रहमान आज़मी

    कहूँ ये कैसे के जीने का हौसला देतेमगर ये है कि मुझे गम कोई नया देते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like