तुझसे बिछड़ के दिल की सदा कू-ब-कू गई - खलीलुर्रहमान आज़मी

खलीलुर्रहमान आज़मीखलीलुर्रहमान आज़मी8 Sept 1927 – 1 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

तुझसे बिछड़ के दिल की सदा कू-ब-कू गई
ले आज दर्द-ए-इश्क की भी आबरू गई
 
वो रतजगे रहे न वो नींदों के काफ़िले
वो शाम-ए-मैकदा वो शब्-ए-मुश्कबू गई
 
दुनिया अजब जगह है कहीं जी बहल न जाए
तुझसे भी दूर आज तेरी आरज़ू गई

कितनी अजीब शै थी मगर ख्वाहिश-ए-विसाल
जो तेरी हो के भी न तेरे रूबरू गई

रूठी तो खूब रूठी रही हमसे फ़स्ल-ए-गुल
आई तो फिर निचोड़ के दिल का लहू गई
 
सीना लहुलहान था हर-हर कली का आज
बादे-ए-सबा चमन से बहुत सुर्खरू गई
खलीलुर्रहमान आज़मी
About the poet

खलीलुर्रहमान आज़मी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from खलीलुर्रहमान आज़मी

  1. नश्शा-ए-मय के सिवा कितने नशे और भी हैं - खलीलुर्रहमान आज़मी

    नश्शा-ए-मय के सिवा कितने नशे और भी हैंकुछ बहाने मेरे जीने के लिए और भी हैं

    12.4K reads
  2. तेरी सदा का है सदियों से इन्तेज़ार मुझे - खलीलुर्रहमान आज़मी

    तेरी सदा का है सदियों से इंतज़ार मुझेमेरे लहू के समुन्दर जरा पुकार मुझे

    12.4K reads
  3. वो रंग-ए-रूख़ वो आतिश-ए-खूँ कौन ले गया - खलीलुर्रहमान आज़मी

    वो रंग-ए-रुख़ वो आतिश-ए-ख़ूँ कौन ले गयाऐ दिल तिरा वो रक़्स-ए-जुनूँ कौन ले गया

    12.4K reads
  4. कहूँ ये कैसे के जीने का हौसला देते - खलीलुर्रहमान आज़मी

    कहूँ ये कैसे के जीने का हौसला देतेमगर ये है कि मुझे गम कोई नया देते

    12.4K reads
  5. कोई तुम जैसा था, ऐसा ही कोई चेहरा था - खलीलुर्रहमान आज़मी

    कोई तुम जैसा था, ऐसा ही कोई चेहरा थायाद आता है कि इक ख़्वाब कहीं देखा था ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like