तेरी सदा का है सदियों से इन्तेज़ार मुझे - खलीलुर्रहमान आज़मी

खलीलुर्रहमान आज़मीखलीलुर्रहमान आज़मी8 Sept 1927 – 1 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

तेरी सदा का है सदियों से इंतज़ार मुझे
मेरे लहू के समुन्दर जरा पुकार मुझे

मैं अपने घर को बुलंदी पे चढ़ के क्या देखूं
उरूज-ए-फ़न मेरी दहलीज़ पर उतार मुझे

उबलते देखी है सूरज से मैंने तारीकी
न रास आएगी ये सुब्ह-ए-ज़रनिगार मुझे

कहेगा दिल तो मैं पत्थर के पाँव चूमूंगा
ज़माना लाख करे आ के संगसार मुझे

वो फाकामस्त हूँ जिस राह से गुज़रता हूँ
सलाम करता है आशोब-ए-रोज़गार मुझे
खलीलुर्रहमान आज़मी
About the poet

खलीलुर्रहमान आज़मी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from खलीलुर्रहमान आज़मी

  1. नश्शा-ए-मय के सिवा कितने नशे और भी हैं - खलीलुर्रहमान आज़मी

    नश्शा-ए-मय के सिवा कितने नशे और भी हैंकुछ बहाने मेरे जीने के लिए और भी हैं

    12.4K reads
  2. तुझसे बिछड़ के दिल की सदा कू-ब-कू गई - खलीलुर्रहमान आज़मी

    तुझसे बिछड़ के दिल की सदा कू-ब-कू गईले आज दर्द-ए-इश्क की भी आबरू गई

    12.4K reads
  3. वो रंग-ए-रूख़ वो आतिश-ए-खूँ कौन ले गया - खलीलुर्रहमान आज़मी

    वो रंग-ए-रुख़ वो आतिश-ए-ख़ूँ कौन ले गयाऐ दिल तिरा वो रक़्स-ए-जुनूँ कौन ले गया

    12.4K reads
  4. कहूँ ये कैसे के जीने का हौसला देते - खलीलुर्रहमान आज़मी

    कहूँ ये कैसे के जीने का हौसला देतेमगर ये है कि मुझे गम कोई नया देते

    12.4K reads
  5. कोई तुम जैसा था, ऐसा ही कोई चेहरा था - खलीलुर्रहमान आज़मी

    कोई तुम जैसा था, ऐसा ही कोई चेहरा थायाद आता है कि इक ख़्वाब कहीं देखा था ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like