वो जिस का साथ निभाने का हौसला न हुआ

ख़ालिदा उज़्माख़ालिदा उज़्मा

1 min read · 12.4K reads

वो जिस का साथ निभाने का हौसला न हुआ

बिछड़ गया तो भुलाने का हौसला न हुआ

इधर उधर के सुनाए हज़ार अफ़्साने

दिलों की बात सुनाने का हौसला न हुआ

ये और बात कि बा-हौसला हूँ मैं फिर भी

नए चराग़ जलाने का हौसला न हुआ

ख़लीज कितने ज़मानों की कर गया पैदा

वो इक क़दम कि उठाने का हौसला न हुआ

किताब-ए-ज़ेहन का कोई वरक़ भी सादा नहीं

लिखे हुरूफ़ मिटाने का हौसला न हुआ

गुज़र गई थी शब-ए-हिज्र हिज्र में 'उज़मा'

चराग़ फिर भी बुझाने का हौसला न हुआ

ख़ालिदा उज़्मा
About the poet

ख़ालिदा उज़्मा

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like