सर छुपाने के लिए छत नहीं दी जा सकती

ख़ालिदा उज़्माख़ालिदा उज़्मा

1 min read · 12.4K reads

सर छुपाने के लिए छत नहीं दी जा सकती

हर किसी को ये सहूलत नहीं दी जा सकती

साँस लेने के लिए सब को मयस्सर है हवा

इस से बढ़ कर तो रिआयत नहीं दी जा सकती

तुम को रास आए न आए मिरी बस्ती की फ़ज़ा

याँ किसी जाँ की ज़मानत नहीं दी जा सकती

एक मुद्दत के शब ओ रोज़ लहू होते हैं

तश्त में रख के क़यादत नहीं दी जा सकती

ज़ीस्त और मौत का आख़िर ये फ़साना क्या है

उम्र क्यूँ हस्ब-ए-ज़रूरत नहीं दी जा सकती

इन दरीचों से कोई मौजा-ए-ख़ुश-कुन आए

राहत-ए-जाँ ये इजाज़त नहीं दी जा सकती

सोज़-ए-दिल तोहफ़ा-ए-क़ुदरत है वगरना 'उज़मा'

बर्फ़ को नर्म हरारत नहीं दी जा सकती

ख़ालिदा उज़्मा
About the poet

ख़ालिदा उज़्मा

View profile & all 8 Poems / Stories