चमन का हाल सुनाओ कि रात कट जाए

ख़ालिदा उज़्माख़ालिदा उज़्मा

1 min read · 12.4K reads

चमन का हाल सुनाओ कि रात कट जाए

तमाम रात रुलाओ कि रात कट जाए

जुनून ओ अक़्ल शनासा दरीदा-दिल लोगो

कुछ अपनी अपनी सुनाओ कि रात कट जाए

तरस गई हैं निगाहें किरन किरन के लिए

कोई सहर को बताओ कि रात कट जाए

बिछड़ने वालों की वो बोलती हुई आँखें

मुझे न याद दिलाओ कि रात कट जाए

अँधेरा रात का जाने हो ख़त्म कब 'उज़मा'

सहर का ख़्वाब दिखाओ कि रात कट जाए

ख़ालिदा उज़्मा
About the poet

ख़ालिदा उज़्मा

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like