सबा की ख़ाक-नवर्दी सुबू की वीरानी - ख़ालिद कर्रार

ख़ालिद कर्रारख़ालिद कर्रार19 Sept 1970

3 min read · 12.4K reads

सबा की ख़ाक-नवर्दी सुबू की वीरानी
तुम्हारे बाद हुई आरज़ू की वीरानी

तेरे बग़ैर मेरे हौसले ज़वाल-पज़ीर
तेरे बग़ैर मेरी जुस्तुजू की वीरानी

शुमार-ए-उम्र-ए-गुरेज़ाँ हिसाब-ए-ताअत-ओ-ज़ोहद
वज़ू की ख़ाना-पुरी थी लहू की वीरानी

हर एक दश्त पुराना सराब-ए-जाँ की तरह
हर एक शहर नया आबरू की वीरानी

तुम्हारे साथ से मेरे सुख़न की शीरीनी
तुम्हारे बाद मेरी गुफ़्तगू की वीरानी

तमाम रात सराब-ए-सफर का धड़का था
तमाम रात थी इक हाव-हू की वीरानी
ख़ालिद कर्रार
About the poet

ख़ालिद कर्रार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ख़ालिद कर्रार

  1. बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहीं - ख़ालिद कर्रार

    बात ये है के कोई बात पुरानी भी नहींऔर इस ख़ाक में अब कोई निशानी भी नहीं

    12.4K reads
  2. बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी था - ख़ालिद कर्रार

    बला की प्यास भी हद्द-ए-नज़र में पानी थाके आज ख़्वाम में सहरा था घर में पानी था

    12.4K reads
  3. धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनी - ख़ालिद कर्रार

    धुआँ शोरिश रवानी बे-यक़ीनीहवा रफ़्तार पानी बे-यक़ीनी

    12.4K reads
  4. है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरे - ख़ालिद कर्रार

    है मोल-भाव में बाज़ार मे है साथ मेरेवो एक कार-ए-फ़ना-ज़ार में है साथ मेरे

    12.4K reads
  5. इम्कान से बाहर अभी आसार से आगे - ख़ालिद कर्रार

    इम्कान से बाहर अभी आसार से आगेमहशर है मेरे दीदा-ए-ख़ूँ-बार से आगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like