आस - कविता मालवीय

Kavita Malviyaकविता मालवीय1 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

तुम्हारा क्या ख्याल है!
नेपथ्य में काफी संभावनाएं हैं
नेपथ्य में पलने वाले दर्द
जब उघड़ जाते हैं तो

अनसुने, अनदेखे नहीं रह जाते हैं,
उर्मिला के निशब्द दर्द
सीता के कथनीय दुःख से
ज्यादा शोर मचाते हैं,
कर्ण के शांत आक्रोश स्वर
अर्जुन के सस्वर वीर राग पर
ज्यादा भारी पड़ जाते हैं

हम तुम भी नेपथ्य में ही खड़े हैं
Kavita Malviya
About the poet

Kavita Malviya कविता मालवीय

हिंदी लेखिका कविता मालवीय। Hindi writer Kavita Malviya

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like