शब्द - कविता मालवीय

Kavita Malviyaकविता मालवीय1 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

अर्थ की नक्काशी पर आँख फोड़ते सुनार शब्द
राजनीति में नीयत की सूनी गोद के बाँझ शब्द
पुरानी लकीरों को पीटते व हाँफते लुहार शब्द
बुढ़ापे में औलाद का मुँह ताकते अनाथ शब्द
रिश्तों की सरहद के घुसपैठिये सेंधमार शब्द
बचपन के अबोध रंगीन जहां के स्याह शब्द
मानसिकता की गंदगी से जूझते बीमार शब्द
परम्पराओं के पिछवाड़े उगते विवाहेतर शब्द
परनिंदा के रससंवेदी चषकों के रसधार शब्द
हर नियमावली के सड़ते नासूर जुगाड़ शब्द

कविता में टूट फूट की मरम्मत करते

मिस्त्री और ठेकेदार शब्द
Kavita Malviya
About the poet

Kavita Malviya कविता मालवीय

हिंदी लेखिका कविता मालवीय। Hindi writer Kavita Malviya

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like