कुचक्र - कविता मालवीय

Kavita Malviyaकविता मालवीय1 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

अक्सर हम
यादों को
पैरों के नीचे
कुचल कर।
मसल कर
मार आते हैं
पर
उनके मरे हुए
चंद मांस के कतरे
अपने साथ ले आते हैं,
जो फलने लगते हैं,
हमारे अंदर
हमारे ऊपर,
आदतन
जब जब हम पलट कर
यादों के
मरे होने की
पुष्टि करने जाते है
तो वोह कुलबुलाते
परजीवी मांस पिंड
कुचली हुई यादों को
जीवन दान दे आते हैं
Kavita Malviya
About the poet

Kavita Malviya कविता मालवीय

हिंदी लेखिका कविता मालवीय। Hindi writer Kavita Malviya

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like