वो देखता नहीं कि इधर देखता नहीं ।
ईमान की तो ये है मुझे कुछ पता नहीं ।।
मैंने वफ़ा जो की तो निभाए चला गया
कैसे कहूँ कि इश्क़ में मेरी ख़ता नहीं ।
सुनते थे हम वफ़ा का सिला[1] है वफ़ा मगर
उसके यहाँ तो ऐसा कोई क़ायदा नहीं ।
वो संगे-दर[2] था उसका नज़र बारहा[3] गई
गो मुड़ के देखने से कोई फ़ायदा नहीं ।
पलकों से जिसके ख़ार चुने मैंने उम्र भर
वो रहगुज़र थे उसकी मेरा रास्ता नहीं ।
अपनों को दुःख है ग़म का मुदावा न कर सके
ग़ैरों को कोफ़्त है कि तमाशा हुआ नहीं ।
महफ़िल से उठ चला है ख़मोशी के साथ सोज़
क्या झूट बोलना कि अभी दिल भरा नहीं ।।
ईमान की तो ये है मुझे कुछ पता नहीं ।।
मैंने वफ़ा जो की तो निभाए चला गया
कैसे कहूँ कि इश्क़ में मेरी ख़ता नहीं ।
सुनते थे हम वफ़ा का सिला[1] है वफ़ा मगर
उसके यहाँ तो ऐसा कोई क़ायदा नहीं ।
वो संगे-दर[2] था उसका नज़र बारहा[3] गई
गो मुड़ के देखने से कोई फ़ायदा नहीं ।
पलकों से जिसके ख़ार चुने मैंने उम्र भर
वो रहगुज़र थे उसकी मेरा रास्ता नहीं ।
अपनों को दुःख है ग़म का मुदावा न कर सके
ग़ैरों को कोफ़्त है कि तमाशा हुआ नहीं ।
महफ़िल से उठ चला है ख़मोशी के साथ सोज़
क्या झूट बोलना कि अभी दिल भरा नहीं ।।








