फूल की पँखुड़ी की बात करो ।
आज बस ज़िन्दगी की बात करो ।।
दिल की दिल की लगी की बात करो ।
इश्क़ की बन्दगी की बात करो ।
घिर गया चारसू[1] दरिन्दों से
दोस्त उस आदमी की बात करो ।
हर नज़र मेरी सिम्त उट्ठेगी
शौक़ से तुम किसी की बात करो ।
हम चराग़ां[2] तो कर नहीं सकते
कम से कम रौशनी की बात करो ।
कल नतीजा सुनाया जाएगा
आज रस्साकशी की बात करो ।
है ज़बां फिर भी कुछ नहीं कहती
सोज़ उस ख़ामुशी की बात करो ।।
आज बस ज़िन्दगी की बात करो ।।
दिल की दिल की लगी की बात करो ।
इश्क़ की बन्दगी की बात करो ।
घिर गया चारसू[1] दरिन्दों से
दोस्त उस आदमी की बात करो ।
हर नज़र मेरी सिम्त उट्ठेगी
शौक़ से तुम किसी की बात करो ।
हम चराग़ां[2] तो कर नहीं सकते
कम से कम रौशनी की बात करो ।
कल नतीजा सुनाया जाएगा
आज रस्साकशी की बात करो ।
है ज़बां फिर भी कुछ नहीं कहती
सोज़ उस ख़ामुशी की बात करो ।।








