है फ़िक्र अब कि तेरी आरज़ू करें न करें - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.4K reads

14 फ़रवरी 1990 की यह ग़ज़ल 24-25 साल बाद मुकम्मल हुई है

है फ़िक्र अब कि तेरी आरज़ू करें न करें ।
रसाई की भी कोई जुस्तजू करें न करें ।।

कोई बताय शबे-ग़म की सुब्ह है कि नहीं,
चराग़े-ज़ीस्त को अब पुरलहू करें न करें ।

कभी ख़मोश कभी शोख़ तानाज़न है कभी,
हम आइने से कोई गुफ़्तगू करें न करें ।

बदल चुका है समां ये तो जानते हैं सभी,
ग़रूरे-इश्क़ को अब सुर्ख़रू करें न करें ।

हमें पता है कि फिर तार-तार होगा मगर,
हमें बताओ कि दामन रफ़ू करें न करें ।

सलाह शेख़ की मानें कि दिल की बात सुनें,
मुरादे-सोह्बते-जामो-सबू करें न करें ।

बड़ी शरीर है उसको बना न दे लैला,
सबा से तज़्क़िर-ए-मुश्कबू करें न करें ।।

22.12.2014
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like