दाद की तो बात क्या बेदाद तक बाक़ी नहीं - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

दाद की तो बात क्या बेदाद तक बाक़ी नहीं I
इस तरह उजड़ा हूँ दिल में याद तक बाक़ी नहीं II

देख तेरी मुंसिफ़ी से किस क़दर हूं मुतमइन,
अपने लब पर आजकल फ़रियाद तक बाक़ी नहीं I

ये भी थी तक़सीर अपनी ये भी अपनी भूल थी,
क्यूँ बिलआख़िर हम रहे इमदाद तक बाक़ी नहीं I

बेनियाज़ी किस क़दर है बन्दापरवर के यहाँ
लुत्फ़ की तो बात क्या उफ़्ताद तक बाक़ी नहीं I

सोज़ की औक़ात ही क्या थी कि उसका ज़िक्र हो,
इश्क़ की तारीख़ में फ़रहाद तक बाक़ी नहीं I
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like