अब खता होगी न कोई न शरारत होगी - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.4K reads

ये तसव्वुर करके कि फ़ासीवाद आया तो मुल्क की सूरते-हाल क्या होगी

अब खता होगी न कोई न शरारत होगी ।
हुक्म तामील करें सिर्फ़ ये चाहत होगी ।।

कौन करता है गिला ये भी करम है तेरा
सर को सजदे में झुकाने की इजाज़त होगी ।

तेग़ सीने मैं उतर जाए तो हक़ है उसका
पसलियाँ उफ़ जो करेंगी तो क़यामत होगी ।

सर उड़ा देने की शमशीर जज़ा माँगेगी
घर जला देने पे शोलों की हिमायत होगी ।

सारे करघों पे बुने जाएँगे शफ़्फ़ाफ़ कफ़न
ख़ुदकुशी करने की हर शख़्स को हाजत होगी ।

बर्क़ गिर जाए नशेमन पे तो एहसां होगा
शमआ गुल कर दे तो आँधी की इनायत होगी ।

सोज़ को राह पे लाओ उसे ख़ामोश करो
शायरी उसके लिए बाइसे-शामत होगी ।।
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like