ये मानता हूँ की ख़ारों को कौन पूछेगा - कँवल डबावी

कँवल डबावीकँवल डबावी

3 min read · 12.4K reads

ये मानता हूँ की ख़ारों को कौन पूछेगा
जला चमन तो बहारों को कौन पूछेगा

हमारी शाम-ए-अलम तक ही क़द्र है उन की
सहर हुई तो सितारों को कौन पूछेगा

तबाहियों का मेरे हाल मुंकशिफ़ न करो
खुला ये राज़ तो यारों को कौन पूछेगा

डुबो तो सकता हूँ कश्ती को ला के साहिल पर
जो ये हुआ तो किनारों को कौन पूछेगा

जो पी के थोड़ी सी हो जाएँ होश से बाहर
तो ऐसे बादा-गुसारों को कौन पूछेगा

तुम्हीं जो अपनी नज़र से उन्हें गिरा दोगे
तुम्हारे दीद के मारों को कौन पूछेगा

लगाए फिरता हूँ उन को भी मैं गले से ‘कँवल’
गुलों को चाहा तो ख़ारों को कौन पूछेगा
कँवल डबावी
About the poet

कँवल डबावी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from कँवल डबावी

  1. ग़म का इज़हार भी करने नहीं देती दुनिया - कँवल डबावी

    ग़म का इज़हार भी करने नहीं देती दुनियाऔर मरता हूँ तो मरने नहीं देती दुनिया

    12.4K reads
  2. कुछ बुझी बुझी सी है अंजुमन न जाने क्यूँ - कँवल डबावी

    कुछ बुझी बुझी सी है अंजुमन न जाने क्यूँज़िंदगी में पिन्हाँ है इक चुभन न जाने क्यूँ

    12.4K reads
  3. माह ओ अंजुम की रौशनी गुम है - कँवल डबावी

    माह ओ अंजुम की रौशनी गुम हैक्या हर इक बज़्म से ख़ुशी गुम है

    12.4K reads
  4. न घूम दश्त में तू सहन-ए-गुलिस्ताँ से गुज़र - कँवल डबावी

    न घूम दश्त में तू सहन-ए-गुलिस्ताँ से गुज़रजो चाहता है बुलंदी तो कहकशाँ से गुज़र

    12.4K reads
  5. नज़र का मिल के टकराना न तुम भूले न हम भूले - कँवल डबावी

    नज़र का मिल के टकराना न तुम भूले न हम भूलेमोहब्बत का वो अफ़्साना न तुम भूले न हम भूले

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीदेह 10 कविताएं1-आंखेंआंखे देखती हैं एक पल— प्रताप सोमवंशीअना हवस की दुकानों में आ के बैठ गईअना हवस की दुकानों में आ के बैठ गईअजीब मैना है शिकरों में आ के बैठ गई— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजमेरी पुकार नहीं सुनी?दूऊऊर चरागाहों पर बहार उतर आई हैतुमने क्या मेरी पुकार नहीं सुनी?— हब्बा ख़ातून