तू ही तेरी ताकत है - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

खुद से आज बगावत है.
क्यों बदली हर आदत है.

तू जैसा था वैसा रह,
बाकी तेरी किस्मत है.

मन से सहमत हो न सका,
फिर तन से क्यों सहमत है.

तिल-तिल कर मरता है क्यों,
जब जीने की चाहत है.

दिल की खुशियों से बढ़कर,
क्या कोई भी दौलत है.

खुद को मत कमजोर समझ,
तू ही तेरी ताकत है.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like