सोच हमारी समझ तुम्हारी - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

4 min read · 12.4K reads

कितने ही गुल खिलवाएगी-सोच हमारी समझ तुम्हारी.
पूरा गुलशन महकाएगी-सोच हमारी समझ तुम्हारी.

जो न कभी हो पाया तुम बिन,वो भी अब लगता है मुमकिन,
सब कुछ करके दिखलाएगी-सोच हमारी समझ तुम्हारी.

माना दूर बहुत है मंज़िल,उसकी राह बहुत है मुश्किल,
फिर भी हमको पहुंचाएगी-सोच हमारी समझ तुम्हारी.

जो न कभी सोचा है हमने,जो न कभी सोचा है तुमने,
ऐसा भी कुछ लिखवाएगी-सोच हमारी समझ तुम्हारी.

सम्बन्धों का सूत्र यही था,पर हमको मालूम नहीं था,
हमको-तुमको मिलवाएगी-सोच हमारी समझ तुम्हारी.

हम थे मौन बने तुम भाषा,फिर जीवन में जागी आशा,
अब तो सबको ही भाएगी-सोच हमारी समझ तुम्हारी.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like