सारे शिकवे-गिले जायेंगे - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

थोड़ा-थोड़ा अगर हम जायेंगे.
जायेंगे,सारे शिकवे-गिले जायेंगे.

सोचते हैं कि धीरज धागों से हम,
कब तलक जख़्म दिल के सिले जायेंगे.

आप चाहे न जायें मेरे सँग मगर,
आपकी यादों के काफ़िले जायेंगे.

दूरियाँ-दूरियाँ-दूरियाँ-दूरियाँ,
तोड़िये,टूट ये सिलसिले जायेंगे.

एक ही अर्ज़ है- मुस्कुराते रहें,
मेरे गुलशन के ग़ुल भी खिले जायेंगे.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like