सर ये झुकाया नहीं गया - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

माना सवाल हमसे उठाया नहीं गया.
लेकिन जवाब कोई छिपाया नहीं गया.

लोगों ने तो सताया बहुत बारहा हमें,
हमसे किसी का दिल भी दुखाया नहीं गया.

इस मामले में इतना गिला हमको है ज़रूर,
हमसे जुड़ा था हमको बताया नहीं गया.

प्रवचन तो रोज़ सुनने गये बाबा जी के हम,
दिल से अभी भी अपना-पराया नहीं गया.

रिश्तों को ऐसे समझें कि जो दिन में साथ था,
रातों में अपने साथ वो साया नहीं गया.

उसने लिखा था-सबको बता देना मेरा हाल,
खत पढ़ के उसका दर्द बताया नहीं गया.

सर को झुका के पगड़ी पहन लेते हम भी पर,
पगड़ी को हमसे सर ये झुकाया नहीं गया.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी