रिक्की-रिक्की - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

रिक्की-रिक्की-यस पापा।
क्या लेना है- बस पापा।
 कार अभी ली है तुमने,
लो कर दो वापस पापा।

रिक्की-रिक्की-यस पापा।
अब बोलो- सर्कस पापा।
मैजिक शो तो देखा है,
वो तो था बोगस पापा।

रिक्की-रिक्की-ओ पापा।
घर चलना है-नो पापा।
डाँट पड़ेगी मम्मी की,
तो फिर आप चलो पापा।
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like