रौशन है - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

वो आया घर रोशन है.
दीवारो-दर रौशन है.

उसको देख लगे जैसे-
चाँद ज़मीं पर रौशन है.

उसके ख़त का क्या कहना-
अक्षर-अक्षर रौशन है.

रात अमावस वाली है,
गाँव-गली-घर रौशन है.

प्यार का दीपक ताजमहल,
पत्थर-पत्थर रौशन है.

जब अपना दिल रौशन हो,
तो दुनिया भर रौशन है.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like