प्यार करे है - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

छुप-छुप कर दीदार करे है.
क्या वो मुझसे प्यार करे है.

आँखों से तो लगता-चाहे,
होटों से इनकार करे है.

शर्मो-हया की लक्ष्मण-रेखा,
वो न कभी भी पार करे है.

हर वादा पूरा करने का,
वादा वो हर बार करे है.

सच बोले या झूठ कहे वो,
दिल उस पर एतबार करे है.

दिल नुकसान-नफ़ा क्या जाने,
दिल क्या कारोबार करे है.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like