प्रेम तराना गाये - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

मेरा दिल दीवाना गाये.
गाये प्रेम तराना गाये.

अफ़साना लिख जाये कोई,
फिर कोई अफ़साना गाये.

उसके गीत सुनूँ तो लगता-
स्वर जाना-पहचाना गाये.

संग शमा के जलते-जलते,
जाने क्या परवाना गाये.

तीर चले नैनों के जब-जब,
घायल हो दीवाना गाये.

गाते-गाते वो शर्माये,
तो उसका शर्माना गाये.

प्यार भरा प्याला जो पी ले,
जीवन भर मस्ताना गाये.

जो-जो रास रचाये उसने,
वृन्दावन-बरसाना गाये.

मेरी गज़लें ऐसी ग़ज़लें,
मेरे साथ ज़माना गाये.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like