मेरे हमसफर देखिये - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

देखिये-देखिये इक नजर देखिये.
कब से बैठा हूँ मैं भी इधर देखिये.

आपसे मेरे दिल की गुज़ारिश यही-
आपका दिल न चाहे मगर देखिये.

मेरी नजरों से नजरें मिला लीजिये,
फिर इधर देखिये या उधर देखिये.

आपके वास्ते जैसे मैं सोचता,
आप भी तो कभी सोचकर देखिये.

आपको जो भी कहना हो कहिये मगर,
कौन होने लगा चश्मेतर देखिये.

बात दिल की कहूँ किस तरह आपसे,
थरथराने लगे हैं अधर देखिये.

आपकी राह आसान हो जायेगी,
आप बनकर मेरे हमसफर देखिये.

प्यार ही प्यार मैंने कमाया सदा,
कितना होगा मेरा आयकर देखिये.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like