मेरा साथ देता है - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

काट वो मेरी बात देता है.
दिल से पर मेरा साथ देता है.

रोज़ करता है मुझको मैसेज वो,
पर न हाथों में हाथ देता है.

क्या बताऊँ वो कितना अच्छा है,
अच्छे-अच्छों को मात देता है.

दिन वो दे चाहे बदलियों वाले,
मुझको पूनम की रात देता है.

जब भी लिखता हूँ उसको लिखता हूँ,
वो कलम वो दवात देता है.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like