मेरा अपना है वो - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

आईने में दिखता है वो.
बिलकुल मेरे जैसा है वो.

मेरे रोने पर रोता है,
मैं हँसता हूँ हँसता है वो.

मैं जो बुरा तो वो भी बुरा है,
मैं अच्छा तो अच्छा है वो.

मेरा दिल आईने जैसा,
जिसमे हरदम रहता है वो.

उसको अलग कैसे मानूँ,
अक्स ही मेरा अपना है वो.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like