मैं पापा बन जाऊँ - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

मेरे मन में आता है यह, मैं जल्दी पापा बन जाऊँ!
पापा बन कर जैसे चाहूँ, वैसे अपना समय बिताऊँ
बहुत सवेरे मुझे जगा कर,
पापा बहुत सताते हैं,
मुझसे कहते करो पढ़ाई,
लेकिन खुद सो जाते हैं।
मेरे मन में आता है यह, मैं भी यों ही मौज उड़ाऊँ!
पापा जी की गलती पर क्या,
कोई कुछ कह पाता है?
मुझसे गलती होती है तो,
मुझको पीटा जाता है।
मेरे मन में आता है यह, गलती हो पर मार न खाऊँ!
आफिस से घर आते पापा,
मम्मी चाय पिलाती हैं।
मैं विद्यालय से घर आता,
होमवर्क करवाती हैं।
मेरे मन में आता है यह, मैं भी चाय पिऊँ, सुस्ताऊँ!
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like