क्या सब इन्सान जगे हैं - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

दिल में फिर अरमान जगे हैं.
सोये थे मेहमान जगे हैं.

गाँवों में सूरज से पहले,
खेत जगे खलिहान जगे हैं.

उनके दोष छिपाने खातिर,
दीन-धरम-ईमान जगे हैं.

कृष्ण अभी पैदा हों कैसे,
जेलों के दरबान जगे हैं.

जब-जब आँख तरेरी उसने,
बस्ती के शमशान जगे हैं.

जगते तो दिखते हैं सारे,
पर क्या सब इन्सान जगे हैं.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like