हमेशा रहता है - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

मुस्कानों के साथ हमेशा रहता है.
दीवानों के साथ हमेशा रहता है.

जिसके दिल में सिर्फ मुहब्बत रहती है,
अफसानों के साथ हमेशा रहता है.

जो भी शमा सा लहराता-बलखाता है,
परवानों के साथ हमेशा रहता है.

जिसको मस्ती रास हमेशा आती है,
मस्तानों के साथ हमेशा रहता है.

दिलवालों सँग कुछ दिन रहकर देख ज़रा,
धनवानों के साथ हमेशा रहता है.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like