एक ज़माना था - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

वो भी एक ज़माना था.
दिल उसका दीवाना था.

दूर बहुत था उसका घर,
फिर भी आना-जाना था.

डूबा रहता था अक्सर,
आँखें क्या, मैख़ाना था.

कुछ मुस्कानें पाया मैं,
उसके पास खज़ाना था.

राह मुड़ी सँग छोड़ गया,
उसको साथ निभाना था.

तब लगता था-अपना है,
अब लगता-बेगाना था.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like