एक प्यारी ग़ज़ल - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

देख तुमको कही एक प्यारी ग़ज़ल.
छू रही है दिलों को हमारी ग़ज़ल.

लोग तारीफ हमसे हमारी करें,
जबकि सच है कि है ये तुम्हारी ग़ज़ल.

सोते-जगते तुम्हीं याद आते रहे,
ऐसे तुमने सजायी-सँवारी ग़ज़ल.

इक ग़ज़ल पर ग़ज़ल हमने कह दी ज़रा,
सबको लगने लगी सबसे न्यारी ग़ज़ल.

शुक्रिया उस ख़ुदा का करें किस तरह,
जिसने धरती पर ऐसी उतारी ग़ज़ल.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like