दुनियादारी रख - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

रख दुश्मन से यारी रख.
फिर भी कुछ तैयारी रख.

दिल में नरमी रख लेकिन,
तेवर में खुद्दारी रख.

बाहर राख लपेटे रह,
भीतर इक चिन्गारी रख.

हार-जीत की फिक्र न कर,
अपनी लड़ाई जारी रख.

चुप रहना है चुप रह जा,
बात अगर रख भारी रख.

जब तक है इस दुनिया में,
कुछ तो दुनियादारी रख.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like