दोहे - पृष्ठ १० - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

5 min read · 12.4K reads

91.
दिलवर के दिल का जिसे हो जाता दीदार.
कैसे मैं उस प्यार को अंधा मानूँ यार.

92.
उसकी खातिर आम क्या उसकी खातिर खास.
सबका मालिक एक हैं सब हैं उसके दास.
 
93.
बेटी को करके विदा क्या होता संताप.
बेटी को करके विदा ही समझेंगे आप.

94.
जिस दिन मैं करता रहा बस चंदा की बात.
रही चाँदनी रात भर उस दिन मेरे साथ.

95.
धरती जितना पास है अम्बर जितना दूर.
प्यार एक अहसास है सुख-दुख से भरपूर.
 
96.
मन पर उसके प्यार का छाया यों आनन्द.
कड़ी धूप में छाँव पर हमने लिखा निबन्ध.

97.
उड़ने दो आकाश में पायेगा विस्तार.
पिंजरे में जो रख दिया क्या पनपेगा प्यार.

98.
इधर-उधर भटके नहीं पल भर मेरा ध्यान.
जब-जब कान्हा छेड़ता है मुरपली की तान.

99.
इसे निरन्तर अर्ध्य दो कभी न हो कुछ चूक.
बिरवा अपने प्यार का कहीं न जाये सूख.

100.
सोच रही थी प्यास जब मैं ले लूँ सन्यास.
तभी दौड़कर आ गया बादल उसके पास.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी